जिले 13 संक्रमित, मरीजों की संख्या 166 हुई

जहानाबाद : जिले में फिर से 13 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई। शनिवार को भी सात लोगों को संक्रमित पाया गया था। रविवार को 13 लोग संक्रमित पाए गए। शनिवार को जो लोग संक्रमित पाए गए थे उनलोगों में से घोसी क्वारंटाइन सेंटर में चार, रतनी में दो और जहानाबाद क्वारंटाइन सेंटर में एक मरीज थे। घोसी के चार क्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाएं भी थी। वे सभी लोग गुजरात से आए थे। इधर रविवार को जिन लोगों को संक्रमित पाया गया है उनमें से काको में छह, घोसी में एक तथा ओकरी में छह लोग शामिल हैं। वे सभी लोग उन क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए थे जहां से उनलोगों को शकुराबाद तथा रतनी आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस जिले में अब तक 1609 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 85 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन के अनुसार अब तक जो लोग संक्रमित पाए गए उनलोगों में से 90 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और उनलोगों को घर भेज दिया गया है।

कार्य प्रमंडलों में कुशल प्रवासियों को प्राथमिकता यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार