शहर से गांव तक लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

अरवल : शहर से गांव तक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों का हौसला आफजाई किया। प्रधानमंत्री के मन की बात सप्तऋषि कार्यक्रम को भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी चंदन चंद्रवंशी के साथ ही जिले के शीर्ष अधिकारियों ने सुना। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वे अवगिला मतदान केंद्र संख्या 77 पर गांव के लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस मौके पर लालवंशी यादव, उपेंद्र महतो, अविनाश महतो, रामईश्वर सिंह, प्रभाष कुमार, मुकेश महतो तथा गोलू तुफान आदि लोग मौजूद थे। साथ ही रेडियो के माध्यम से उत्क्रमित मध्य विद्यालय अवगिला में भी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री के मन की बात रेडियो व मोबाईल फोन के माध्यम से भी लोगों को सुनाया गया। किजर में भी लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई। दूरदर्शन एवं रेडियो के माध्यम से भी लोगों ने उनकी बात सुनी। मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मीरा सिंह आदि लोगों ने अपने अपने आवास पर पीएम की मन की बात सुनी। इस दौरान पीएम ने तो उनलोगों की हौसला आफजाई किया ही लोगों को उनका प्रसारण भी काफी बेहतर लगा।

अरवल में 17 संक्रमित स्वस्थ्य होकर लौटे घर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार