भाजपा किसान मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

जागरण संवाददाता, सुपौल: भाजपा किसान मोर्चा सुपौल के मंडल अध्यक्षों की घोषणा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल द्वारा की गई। घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को देश की रीढ माना जाता है और जब हम किसान की ही बदहाली देखते हैं तो मन में पीड़ा होती है कि हमारा पेट भरने वाला खुद भूखा सोया है। इस पीड़ा को समझते हुए भाजपा किसान मोर्चा अपने हर किसान के साथ उनके उत्थान के लिए संघर्ष करेगा और उनके जीवन में भी खुशहाली लाएगा। ऐसे में संगठन ने अपने मंडल का विस्तार करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को घोषणा की। जिसमें सुपौल नगर अध्यक्ष गौरी शंकर मंडल, सुपौल ग्रामीण उत्तर मनोज कुमार मंडल, सुपौल ग्रामीण दक्षिण सुभाष पाल, मरौना उत्तर शिवनारायण मंडल, मरौना दक्षिण महेंद्र सिंह, सुपौल ग्रामीण पूरब विमल कुमार राय, किसनपुर पूरब मिथिलेश झा, किशनपुर पश्चिम संजय महतो, पिपरा पश्चिम दिगंबर प्रसाद गुप्ता, पिपरा पूरब रामेश्वर मंडल, त्रिवेणीगंज पूरब सूर्यनारायण साह, त्रिवेणीगंज मध्य सुनील कुमार मेहता, त्रिवेणीगंज पश्चिम छेदन यादव, प्रतापगंज विवेकानंद ठाकुर, छातापुर दक्षिण विनोद कुमार साह, छातापुर उत्तर सुभाष कुमार सिंह, बसंतपुर पुरब राजकुमार मेहता, बसंतपुर पश्चिम ललन कुमार मेहता, वीरपुर नगर रमेश कुमार सिंह, सरायगढ़ भपटीयाही तारानंद राय, राघोपुर दक्षिण रामविलास मेहता, राघोपुर उत्तर राजेन्द्र यादव, निर्मली ग्रामीण मोहन सिंह, निर्मली नगर हेमनारायण साह का चुनाव मंडल अध्यक्ष के रुप किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने चयनित मंडल अध्यक्षों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार