परबत्ता में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव

संवाद सूत्र, परबत्ता ( खगड़िया ): परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो 30 वर्ष का युवक है। उक्त व्यक्ति बंदेहरा का रहने वाला है। बीते 28 मई की देर संध्या वह अपने पिता के साथ दिल्ली से आया था। दिल्ली से आने के बाद वह अपने दरवाजे पर चला गया। जहां से लोगों ने उसे मध्य विद्यालय बंदेहरा क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा। परंतु, सूत्रों के अनुसार रात में उसे एंट्री नहीं दी गई। 29 मई की सुबह उसका तबीयत बिगड़ा। इसके बाद पिता-पुत्र को सीएचसी परबत्ता लाया गया। जहां से उसे खगड़िया रेफर किया गया। सैंपल जांच में उक्त युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएचसी प्रभारी डॉ. पटवर्धन झा ने इसकी पुष्टि की है। कहा है कि उक्त युवक की मां, भाई तथा पुत्र का सैंपल जांच में भेजा गया है। सभी को प्रखंड हेल्थ क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। उसके पिता पूर्व से ही खगड़िया स्थित क्वारंटरइन सेंटर में है। पॉजिटिव युवक को कोविड उपचार केंद्र संसारपुर इलाज के लिए भेजा गया है। अब प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 हो गई है।

पीपरा में छह सौ घरों को किया गया सैनिटाइज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार