रामगढ़ चौक प्रखंड के सेवानिवृत्त बीडीओ को दी गई विदाई

लखीसराय । रविवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के ई-किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पा लकरा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ही लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार रंजन को रामगढ़ चौक प्रखंड के बीडीओ का प्रभार दिया गया। विदाई समारोह का संचालन लेखापाल संजीव कुमार कर रहे थे। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त बीडीओ को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर विदाई दी गई। वहीं प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार रंजन को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पा लकरा के कार्यकाल में जो भी कार्य किए गए वह अनुशासनिक एवं विधि व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। इनके जाने के बाद हमलोगों को इनकी कमी हमेशा खलेगी। अंचलाधिकारी अमर कुमार शर्मा ने पुष्पा लकरा के कार्यकाल की सराहना की। समारोह में प्रखंड प्रमुख पिकी देवी, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, राजस्व पदाधिकारी रामगढ़ चौक प्रियंका राय, उप प्रमुख नंदन रविदास, नाजिर प्रमोद कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक संतोष कुमार सिन्हा, इंदिरा आवास पर्यवेक्षक पंकज कुमार, स्वच्छता समन्वयक सूरज कुमार, पंचायत सचिव बजरंगी पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह, सरपंच नवीन कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम पर बच्चों ने बनाई पेंटिग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार