केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी सूची, सतीश पूनियां की नई टीम का कभी भी हो सकता है ऐलान

नेशनल दुनिया, जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की नई कार्यकारिणी का ऐलान इसी हफ्ते में कभी भी हो सकता है।
बताया जा रहा है कि पूनिया की कार्यकारिणी के लगभग नाम तय किए जा चुके हैं, जो पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को दिल्ली भेजे जा चुके हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नाम तय कर सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दी गई है, जिस पर उनकी तरफ से मुहर लगने के बाद कभी भी घोषणा हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सतीश पूनियां को प्रदेश अध्यक्ष बने करीब 8 महीने हो गये हैं, ऐसे में अब उनकी नई कार्यकारिणी जल्द ही आने की संभावना है।
प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में इस बात की चर्चा है कि इसी हफ्ते प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट आने की पूरी संभावना है।
माना जा रहा है कि डॉ. पूनियां की कार्यकारिणी में संघ पृष्ठभूमि एवं भाजयुमो से जुड़े नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी जा सकती है, साथ प्रदेशभर के सभी तबकों का संतुलित प्रतिनिधित्व भी देखने को मिल सकता है।
बता दें कि कोरोनावायरस के आने से पहले टीम बनाने की संभावना थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण मामला अटक गया था।

अन्य समाचार