भगवानपुर के मुखिया ने किया मास्क व साबुन का वितरण

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में सोमवार को मुखिया जयप्रकाश पासवान की अगुवाई में मास्क व साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया ने शारीरिक दूरी एवं सरकार के द्वारा जारी किये गए निर्देशों का पालन करने की भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचम वित्त की राशि से पंचायत के विभिन्न वार्डो में मास्क व साबुन का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के हर परिवार में मास्क एवं साबुन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में घबराए नहीं, बल्कि धैर्य से कार्य करें। कोरोना वायरस से मुक्ति अवश्य मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को निरंतर हाथों की सफाई एवं मास्क का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता से इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर पंसस देवेन्द्र दास,रघुवंश कुमार सिंह उर्फ टूना सिंह, वार्ड सदस्य रेणु देवी, सुधीर सादा, सकलदेव पौद्दार,अमोद कुमार मेहता एवं अन्य मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार