32 वर्षों में नहीं हो पाया पुल निर्माण

कटिहार। जिले के दो प्रखंडों को जोड़ने वाले ध्वस्त मदनशाही पुल का निर्माण 32 वर्षों बाद भी नहीं हो पाया है। जबकि प्रमुख पुल होने के कारण बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के अभाव में लोग चचरी पुल के सहारे निर्भर हैं। इसके कारण बाढ़ व बरसात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि चचरी पुल से पार होने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है।

बता दें कि यह पुल प्राणपुर एवं मनसाही प्रखंड के लिए महत्वपूर्ण है। प्रखंड के साझा पंचायत के लोग का प्रखंड मुख्यालय आने का यह एकमात्र सहारा है। जबकि काफी संख्या में दोनों प्रखंड के लोग आगमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर 32 वर्षों में वे पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
सब्जी में कीड़ा मिलने पर प्रवासियों ने किया हंगामा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार