विरोध को किया दरकिनार, 18 संदिग्धों को ढूंढ निकाला

गोपालगंज : आज कोरोना वायरस के खिलाफ हर कोई जंग लड़ रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों की तरह जमीनी स्तर पर काम कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं की भी भूमिका अहम रही है। डॉक्टर, पुलिस कर्मी व नर्स के साथ-साथ गांव की आशा कार्यकर्ता भी कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। जिले के फुलवरिया प्रखंड के हरिहरा गांव की आशा कार्यकर्ता मीरा देवी भी कुछ ऐसे ही विपरीत हालात में अपनी सेवा देकर अपनी सार्थकता साबित करने में सफल रही हैं।

आशा कार्यकर्ता मीरा देवी बताती है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में उन्हें काफी परेशानियों के साथ-साथ ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटी और अपने कर्तव्य को निभाते हुए गांव से 18 संदिग्ध मरीजों को ढूंढ निकाला। जिसमें से दो कोरोना के पॉजिटिव पाए गए। बताया कि उसने अपने क्षेत्र के हरिहरा गांव में 240 घरों का सर्वे किया। इस गांव में करीब 1662 जनसंख्या है। सर्वे के दौरान 18 संदिग्ध मरीज पाए गए। जिसमें से कोरोना के पॉजिटिव पाए गए थे।
तटबंधों पर नजर रखने के लिए तैनात होंगे कनीय अभियंता यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि अब भी वह गांव के लोगों को शारीरिक दूरी के पालन व मास्क के उपयोग के प्रेरित कर रही हैं। साथ ही साबुन का नियमित उपयोग करने की सीख पूरे गांव के लोगों को दे रही हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार