शकुराबाद में पथराव, पुलिस ने की फायरिग

जहानाबाद : शकुराबाद थाना मुख्यालय स्थित बाजार में सोमवार को दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को हवा में फायरिग करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के पीछे गांजा पीने को लेकर विवाद बताया गया। पहले आपस में मारपीट हुई और बाद में दोनों गुट के बीच जमकर पथराव हुआ। स्थिति की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने दो चक्र हवा में गोली चलानी पड़ी।
पुलिस फायरिग के बाद भीड़ तितर-बितर हुई। इस बीच पुलिस द्वारा एक पक्ष के लोगों को रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा दूसरे पक्ष के लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि प्राथमिक उपचार किए जाने के उपरांत पीएचसी से भी जख्मी लोगों को जहानाबाद भेजा गया। जानकारी मिलते ही डीएम नवीन कुमार, एसपी मनीष, एएसपी पंकज कुमार, एसडीओ निवेदिता कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय, बीडीओ रामनाथ ठाकुर, सीओ इंद्रदेव पंडित तथा इंस्पेक्टर भवेश कुमार मंडल भी वहां पहुंचे। डीएम-एसपी ने घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। उनलोगों ने बाजार के लोगों से कहा कि आपलोग घर से बाहर नहीं निकलें। घटना स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बताया जाता है कि रविवार को गांजा पीने के दौरान विवाद हुआ था। सोमवार को सुबह क्रिकेट खेलने को लेकर फिर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट किया जिसके कारण माहौल बिगड़ गया। दोनो ओर से रोड़ेबाजी के साथ ही मारपीट होने लगी। दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया गया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा फायरिग किए जाने के संबंध में एसपी ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है।
जिले में दो नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 168 यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार