बाढ़ पूर्व तैयारियों में जुटा विभाग, 19 बिदुओं पर होगी निगरानी

गोपालगंज : जिले को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए बकायदा कार्य योजना तैयार कर ली गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए 19 बिदुओं का निर्धारित करते हुए मानसून के आगमन के साथ ही इन बिदुओं पर निगरानी प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण विभाग को संभावित बाढ़ की आशंका से निबटने के लिए हर पल तैयार रहने को कहा है। ताकि जिले के छह प्रखंडों में गंडक नदी के कहर से बचाया जा सके।

जिले में मानसून के आगमन के साथ ही गंडक नदी में बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारियों पर तेजी लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। साथ ही सभी सीओ को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार तटबंध की मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर नाव की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की गई है। मानसून के आगमन को देखते हुए अभी से सारण तटबंध व राजस्व छरकियों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवानों की प्रतिनियुक्ति अभी से करने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। अलावा इसके नाव की मरम्मत का कार्य अविलंब पूर्ण करने तथा मेडिकल टीमों के गठन को भी कहा गया है।
मजीरवा कला में भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, दंपती सहित तीन घायल यह भी पढ़ें
इनसेट
इन बिदुओं पर रहेगा प्रशासन का ध्यान
- तटबंध की सुरक्षा व मरम्मत
- नाव की उपलब्धता
- नाव-नाविकों के बकाए का भुगतान
- मानव दवा की उपलब्धता
- पशु दवा व चारे की व्यवस्था
- पॉलिथीन शिट्स की उपलब्धता
- मोटर वोट व लाइफ जैकैट की उपलब्धता
- शिविर के लिए स्थलों का चयन
- आवश्यक वस्तु जैसे चुड़ा, गुड़, सलाई आदि का दर निर्धारण
- पर्यवेक्षण व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति
- टेंट व महाजाल की उपलब्धता
- गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति
- खाद्यान्न के भंडारण की स्थिति
- पेयजल व स्थायी शौचालय की व्यवस्था
- राहत व बचाव दल का गठन
- नोडल पदाधिकारी का नामिनेशन
- संचार योजना
- नियंत्रण कक्ष
- वर्षा मापक यंत्र की व्यवस्था
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार