लालगंज में बिहार महिला समाज का धरना

लालगंज : दो महीने से ज्यादा के लॉक डाउन से देश भर में मेहनतकश मजदूरों, गरीबों एवं महिलाओं के समक्ष पैदा हुई अभूतपूर्व कठिनाइयों एवं देश के विभिन्न भागों में सड़क दुर्घटनाओं तथा बीमारियों से प्रवासी कामगारों की हुई मौत को लेकर बिहार महिला समाज के आह्वान पर संगठन की लालगंज प्रखंड इकाई के सदस्याओं ने सोमवार को धरना दिया। लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड दस की वार्ड सदस्या शायरा खानम के आवास पर हुए धरना का नेतृत्व कर रही संगठन की जिला सचिव सह केंद्रीय परिषद सदस्य प्रेमा देवी ने कहा कि हमारा संगठन आज धरना के माध्यम से राष्ट्रीय शोक दिवस मना रहा है। हम केंद्र और राज्य सरकारों की उपेक्षा के कारण मजदूरों की हुई मौत की घोर निदा करते हैं तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही साथ सरकार से मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करते हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों को सरकारी खर्च पर सकुशल घर वापसी की मांग करते हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को आर्थिक मदद के रूप में 06 महीने तक दस-दस हजार रुपये प्रतिमाह देने, सभी गरीब व मजदूर परिवारों को मुफ्त राशन देने की भी मांग की।

कोरोना संक्रमण जांच को ले लिए गए सैंपल यह भी पढ़ें
धरना में वार्ड पार्षद शायरा खानम, रीता देवी, राधिका देवी, संजू देवी, संपत देवी, चंद्रमणि देवी, मनीषा कुमारी, ललिता देवी, संगीता देवी गीता देवी आदि शामिल थीं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार