नाव चलने से गुलजार हुआ सोन, झारखंड-बिहार के बीच यात्रा शुरू

रोहतास। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील के बाद नाविकों द्वारा सोन नदी में नाव सेवा शुरू कर दी गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों से नाव चलने से सोन गुलजार हो गया है।

बताते चलें कि इस क्षेत्र के लोगों को झारखंड जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। झारखंड से सटे बिहार का सीमावर्ती जिला होने व सड़क सुविधा नहीं होने के चलते लोग गढ़वा, डाल्टनगंज की यात्रा नाव से ही कर लेते हैं। लोग नाव पर ही बाइक लाद कर सोन पार करते है और झारखंड के गांवों में अपना काम कर शाम तक उसी तरह वापस लौट आते हैं। बहुत सारे लोग झारखंड जाकर लॉकडाउन के चलते अपने रिश्तेदारों के यहां फंस गए थे। नाव चालू होने बाद अब घर वापस लौट रहे हैं।
1828 प्रवासियों में से 11 सौ को भेजा गया घर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार