योग से कोरोना को हराने का संकल्प

परबत्ता (खगड़िया )। योग के माध्यम से कोरोना को हराने का प्रयास जारी है। कई क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों को योग सिखाए जा रहे हैं।

सियादतपुर अगुवानी पंचायत के मध्य विद्यालय बराहा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भी प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से योग की शिक्षा दी जा रही है। यहां अजीत कुमार 'निरंजन' सुबह-शाम प्रवासियों को योग सिखाते हैं। प्रात: छह से सात और
संध्या पांच से छह बजे योग और व्यायाम सिखाया जाता है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास, पुरुषोत्तम कुमार, अमरेंद्र कुमार, मु. मेराज अली, नवीन कुमार भी इसमें भाग लेते हैं। शिक्षकों ने कहा कि योग के फायदे हैं। जबकि योगाचार्य ने बताया कि योग के अपने फायदे हैं। इससे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। बीमारी दूर होती है। सांस तेज होता है, तो फेफड़ा मजबूत होता है। स्वांश नली मजबूती होती है। कोरोना की इस घड़ी में योग और व्यायाम का काफी महत्व है। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि प्रतिदिन योग करें, इससे शरीर में मजबूती आएगी। बीमारी भागेगी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार