महिला के साथ छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

बक्सर : मुरार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिला का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के बयान पर आरोपित के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

घटना की जानकारी देते मुरार थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने बताया कि छेड़खानी की यह घटना सोमवार शाम की है। तब पीड़ित महिला बधार में निकली थी। तभी उसे अकेली पाकर उसी गांव के युवक महाबीर यादव ने मौके का फायदा उठाने की नीयत से महिला को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपित के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।
मुंबई से आया प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव मामले 23 यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार