पिपरा में घरेलू विवाद में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस महिला की शादी सात माह पूर्व हुई थी तथा यह तीन दिन पूर्व ही अपने पति के साथ देहरादून से घर लौटी थी। ग्रामीणों से इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मायके के लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि सारण जिले के मशरख गांव निवासी राजमुन्नी देवी की शादी सात माह पूर्व बैकुंठपुर के पिपरा गांव निवासी धनेश राम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद राजमुन्नी देवी अपने पति के साथ देहरादून चली हैं। धनेश राम देहरादून में मजदूरी करता है। लॉकडाउन लगने के बाद खाने पीने को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए तीन दिन पूर्व धनेश राम अपनी पत्नी राजमुन्नी देवी के साथ अपने घर पिपरा लौट आया। बताया जाता है कि घर आने के बाद राजमुन्नी देवी का अपने पति तथा ससुराल के लोगों से विवाद शुरू हो गया। मंगलवार को भी महिला तथा उनके ससुराल वालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान राजमुन्नी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से इस वारदात की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका के मायके वालों का बयान दर्ज कर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

आपसी विवाद में फरसा से हमला, दंपति सहित पांच लोग घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार