1828 प्रवासियों में से 11 सौ को भेजा गया घर

रोहतास। विभिन्न राज्यों से आए प्रवासियों के लिए प्रखंड में बने 33 क्वारंटाइन कैंप में रह रहे लोगों में से अधिकतर लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद घर भेज दिया गया है। अब तक 1828 प्रवासियों में से 1100 लोग सही सलामत घर लौट गए हैं। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर से 1100 लोगों को घर भेजा गया है। कहा कि विभिन्न राज्यों से प्रखंड में आने वाले लोगों की संख्या अब नाम मात्र की ही है। अब तक प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन के लिए 1828 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से लोगों को घर भेजने का कार्य चल रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार