आपसी विवाद में फरसा से हमला, दंपति सहित पांच लोग घायल

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा फरसा से हमला कर एक दंपती सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सुरहिया गांव निवासी विनय कुमार अपने घर बाहर रखे गए ईंट के टुकड़े को हटा रहे थे। जिसे देखकर पड़ोस के लोग इसका विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया तथा दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान घर में घुस कर लाठी डंडा तथा फरसा से हमला कर विनय कुमार, इनकी पत्नी शारदा देवी, मां वीरमा देवी, लड्डू कुमार सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग सभी घायलों को प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार