मजीरवा कला में भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, दंपती सहित तीन घायल

गोपालगंज : फुलवरिया के श्रीपुर ओपी के मजीरवा कला टोला भरपुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक दंपती सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। जहां घायल दंपती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दंपती का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि मजीरवा कला टोला भरपुरवा गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र व्यास सिंह का अपने ही गांव के निवासी अर्जुन सिंह से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक पक्ष के व्यास सिंह व इनकी पत्नी बेबी देवी तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। जहां घायल दंपती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिपरा में घरेलू विवाद में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार