मजदूरों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही सरकार: कांग्रेस

आरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार देश में घोषित कोरोना महामारी से निपटने में खासकर मजदूरों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही। वे स्थानीय शहीद भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष आयोजित सांकेतिक धरना के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न प्रांतों में रह रहे मजदूरों की घर वापसी पैदल और बिना भोजन-पानी के करनी पड़ी। कई मजदूरों की घर वापसी के दौरान सड़क व रेल दुघर्टना में जान तक गंवानी पड़ी। नेताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मजदूरों के आश्रितों को अभी तक कोई राहत नहीं दे पाई। मजदूरों के पीड़ित परिजनों के लिए सरकार की घोषणाएं हवा में रह गई। सड़क-रेल दुघर्टनाओं में मृतक मजदूरों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए पार्टी नेताओं ने केन्द्र सरकार से मांग किया कि मृतक मजदूरों के आश्रित को सरकारी नौकरी, समुचित मुआवजा, प्रवासी मजदूरों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाने, भोजन की व्यवस्था तथा मृतक मजदूरों की सूची देने की मांग किया। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शामिल कांग्रेस नेताओं में अशोक सिंह यादव, बिहारी जी सिंह, पन्नग त्रिपाठी, रवि कुमार, उपेन्द्र सिंह, मनोज कुमार अंजनी, जयंत कुमार सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, लालशरण सिंह, रविन्द्र तिवारी, कन्हैया कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, आशुतोष ठाकुर, अशोक सिंह, उमेश सिंह, रोहित कुमार, राकेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौधरी, मनोज कुमार, सदन चौधरी, प्रमोद राय और शिवशंकर चौबे थे।

अनलॉक में टूटी सारी सीमाएं, बेपरवाह दिखे लोग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार