पुलिस के सख्त रुख से निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के कर्मी परेशान

बिदुपुर : वाहन चेकिग के नाम पर बिदुपुर पुलिस के सख्त रुख से सिक्स लेन पुल में काम करने वाले कर्मी काफी परेशान हैं। बीते मंगलवार की रात पुलिस के द्वारा सिक्स लेन साइट पर गश्ती के दौरान एक कर्मी की बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस उसे थाना ले आयी। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को मजदूरों ने खपुरा में हड़ताल कर दी। मजदूरों की हड़ताल की सूचना पर बिदुपुर थाने की पुलिस के अलावा तीन थानों की पुलिस कंपनी के बेस कैंप पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर रात में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सिक्स लेन पुल निर्माण में लगे स्वायल कांपैक्टर मशीन के ऑपरेटर को ड्यूटी से लौटते वक्त चैनल नम्बर 11200 के पास रोक दिया और बाइक की जांच की। बाइक के कई कागजात नहीं रहने पर पुलिस उसे थाने ले आयी। जानकारी मिलने पर कंपनी के साइट इंजीनियर ने थाने पर बात की तो बताया गया कि बाइक के कई कागजात नहीं हैं। बताया जाता है कि थाने में साइट इंजीनियर के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया गया। हालांकि थानाध्यक्ष ने दु‌र्व्यवहार से इंकार किया। इस मामले को लेकर बुधवार को खपुरा बैरियर के पास सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए। इसी दौरान दीनानाथ नामक एक जेसीबी ड्राइवर को सादे वेश में तैनात बीएमपी के जवान ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते वहां तनाव बढ़ गया।
घर लौटे प्रवासियों को दी जा रही ट्रेनिग यह भी पढ़ें
घटना की जानकारी मिलने पर बिदुपुर पुलिस के अलावा गंगा ब्रिज थाना, देसरी थाना, चांदपुरा ओपी के अलावा हाजीपुर पुलिस लाइन से दो वैन पुलिस मौके पर पहुंची। भारी संख्या में पुलिस को देख सभी हड़ताली मजदूर भाग खड़े हुए। इस क्रम में पुलिस ने चंदन कुमार नामक एक कर्मी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि खपुरा संवेदनशील जगह है। इसलिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। ड्राइवर की पिटाई के मामले में उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने जवान के साथ बदसलूकी की थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार