संक्रमण को लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत

अररिया। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से फारबिसगंज की जनता, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में पंचायती राज प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संक्रमण को लेकर सतर्क रहना है। अब क्वारंटाइन सेंटर बंद किए जाएंगे। आगे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी। सरकार बाहर से लौटे सभी लोगों को राज्य में ही रोजगार देगी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संक्रमण को लेकर सतर्क रहना है। कोरोना वायरस के कारण जो स्थिति बनी है, उसे देखते हुए हमें सजग रहना है। हमने हर स्तर पर स्थिति की समीक्षा की है। क्वारंटाइन सेंटर को देखा, वहां लोगों से बात की है। एक-एक चीज को देखा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा महामारी पर चर्चा मार्च में शुरू हुई। 13 मार्च को पहली मीटिग हुई थी। 16 मार्च को विधानसभा स्थगित कर दिया गया। फिर जनता क‌र्फ्यू लगाया गया। बिहार में कोरोना को लेकर सरकार पहले से सजग थी। 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया। गांव-गांव में लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी। लॉकडाउन के दौरान लोगो को जागरूक किया गया। पहले मास्क की दिक्कत थी अब ऐसा नहीं है। जीविका के माध्यम से मास्क का उत्पादन किया गया। क्वारंटाइन सेंटर में भी मास्क बनाया जा रहा है। आप मास्क पहनें और घर पर ही रहें। बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें। पल्स पोलियों अभियान की तरह सबों की जांच कराई जा रही है। इस मौके पर बीडीओ अमित आनन्द, सीओ संजीव कुमार, प्राभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजीव कुमार बसाक, जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद, मनरेगा पीओ शंभु भगत, प्रमुख मुन्ना रजक, उप प्रमुख संतोष मंडल, अर्राहा मुखिया अरुण यादव, बथनाहा अरुण मंडल, मुसहरी अरविद विश्वाश, औराही पूरब श्याम ततमा, खैरखा मिश्रीलाल यादव, सैफगंज दयानन्द राम, अमौना मुन्ना खान सहित अन्य मौजूद थे।

अररिया में में मिले चार नये कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार