भगवानपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, चौबीस घंटे में संख्या हुई तीन

वैशाली : वैशाली जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भगवानपुर प्रखंड में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। कोरोना पॉजिटिव मिले प्रवासी को भगवानपुर में ही क्वारंटाइन किया गया था। वहीं, प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जिले में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों प्रवासी हैं एवं एक हाल ही में महाराष्ट्र एवं दूसरा गुजरात से लौटा था। दोनों को भगवानपुर में क्वारंटाइन किया गया था। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 27 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। हालांकि अब तक कोरोना के कारण जिले में दो संक्रमितों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

युवक की हत्या की योजना बनाते तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली जिले में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के ही रहने वाले 32 वर्ष का युवक हाल ही में दूसरे राज्य से लौटा था। लौटने के बाद उसे भगवानपुर के लक्ष्मी नारायण कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। 31 मई को सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। हालांकि मंगलवार को ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। युवक की रिपोर्ट पहले निगेटिव आने को लेकर संशय की स्थिति थी। बुधवार को जांच के बाद इस नतिजे पर पहुंचा गया कि वह कोरोना पॉजिटिव ही है। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटि व्यक्ति मिले थे। कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों व्यक्ति जिले के भगवानपुर के लक्ष्मी नारायण कॉलेज में क्वारंटाइन किए गए थे। ये दोनों भी प्रवासी ही हैं। कोरोना पॉजिटिव मिला 42 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद से लौटा था। वहीं कोरोना पॉजिटिव मिला दूसरा 24 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के पूणे से लौटा था।
बीते 24 घंटे के अंदर भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में तीन कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान कर सभी की जांच कराई जाएगी। क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वैशाली जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के बीच राहत की बात यह है कि काफी तेजी से संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। बीते शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 17 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली थी। वहीं संक्रमित लोग कोरोना के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास से लड़ते हुए जंग भी जीत रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर जिले में रिकार्ड 24 जबकि अब तक कुल 27 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार