मास्क पहनिए काम पर चलिए का जहानाबाद करेगा पालन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि मास्क पहनिए, काम पर चलिए। जिलाधिकारी सहित पंचायती राज के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जो निर्देश मिले हैं उसे जहानाबाद जिले में पूरी तरह अमल में लाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के लिए स्पष्ट संदेश दिया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से मास्क पहनिए काम पर चलिए के तर्ज पर कार्य में जुट जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभी 50 से 60 फीसद लोग मास्क का उपयोग कर रहें है। मास्क बनाने के लिए जीविका को धन्यवाद दिया। अब लोगों को मास्क पहनने की आदत डालनी चाहिए। वायरस से लड़ने के लिए अधिकारियों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया। मास्क पहने के लिए लोगो को जागरूक करना आवश्यक है। जीविका समुह की दीदीयां बड़े पैमाने पर मास्क बना रहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चार मास्क एवं साबुन का वितरण किया जा रहा है। शीघ्र हीं शहरी क्षेत्रों के गरीबों के बीच मास्क का वितरण कराया जाएगा। बाहर में फंसे लोगों को केंद्र सरकार से संपर्क कर घर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि बीस लाख से अधिक लोगों को उनके खाते में राशि भेजी गई है। 85 लाख पेंशनधारियों को तीन माह का एक मुस्त पेंशन उनके खाते में सीधे भेजी गई है। इस मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष, उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता अरबिद मंडल सहित प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ सहित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
लौट आया धूल, धुआं-जाम वाले दिन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार