जिले में बनाए गए चार नए कंटेनमेंट जोन

खगड़िया । जिले में कोरोना मरीज बढ़ने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब तक जिले में कुल 10 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके है। बीते बुधवार को एक साथ 85 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन को चार नए कंटेनमेंट जोन बनाने पड़े हैं। जिसमें गोगरी में दो कंटेनमेंट जोन इटहरी और महेशखूंट में बनाया गया है। परबत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग तथा अलौली प्रखंड के कामाथान में एक - एक नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। इस प्रकार जिले में कुल 10 कंटेनमेंट जोन बन गए। सर्वाधिक कंटेनमेंट जोन गोगरी प्रखंड में हैं। यहां अब तीन कंटेंनमेंट जोन हो गए। इसके अलावा खगड़िया शहर और बेलदौर में दो -दो व चौथम में एक कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। हालांकि अब कंटेनमेंट जोन सीमित एरिया तक ही बनाया जा रहा है। जो पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास वाले क्षेत्र को ही कवर करता है। अब बफर जोन नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि पूर्व में एक कंटेनमेंट जोन के साथ तीन किलोमीटर के दायरे में बफर जोन भी बनाए जाते थे। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी तरह का आवागमन नहीं होगा। लोगों को आवश्यक सुविधा घर पर ही उपलब्घ कराया जाएगा।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार