माकपा नेता हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार

चौथम (खगड़िया)। किसान सह माकपा नेता राधे सिंह हत्याकांड मामले में आधे दर्जन लोगों पर चौथम थाना में केस दर्ज किया गया है। मृतक राधे सिंह के पुत्र रंजीत सिंह के बयान पर गांव के ही मनोज सिंह, अरबिद सिंह, रवि कुमार, मृतक के सहोदर भाई रामचंद्र सिंह, भतीजा सौरव कुमार सिंह के अलावा लक्ष्मण सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रंजीत सिंह की ओर से आरोप लगाया गया है कि भूमि विवाद को लेकर राधे सिंह की हत्या कर दी गई है। इधर चौथम थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि इस कांड में दो आरोपित रामचंद्र सिंह एवं सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राधे सिंह और उनके गोतिया के बीच 11 कट्ठा छह धूर जमीन के लेकर विवाद पूर्व से चला आ रहा है। कहा तो यह जा रहा है कि राधे सिंह के दादा चार भाई थे। उसी समय से विवाद चल रहा है।

बालू माफिया ने मजदूर को गोली मार किया घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार