प्रशस्ति पत्र के साथ 11 प्रवासियों की विदाई

अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कलवलिया बिगहा क्वारंटाइन सेंटर में गुरुवार को प्रवासियों को विदाई दी गई। मुखिया रविशंकर चौधरी ने रेड जोन से आए सभी 11 प्रवासियों को 14 दिन नियमित रूप से आवासित रहने के बाद मास्क, सैनिटाइजर और प्रशस्ति पत्र के साथ माला पहनाया। इस अवसर पर मुखिया ने कैंप प्रभारी एवं विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार का 14 दिनों तक रात दिन एक कर प्रवासियों की सेवा करने की काफी प्रशंसा की। उन्होंने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब मान सम्मान सरकार की योजना नही है अपितु आप सभी के कैंप में 14 दिनों तक अच्छे से रहना ही यह सम्मान दिला रहा है। घर जाने के बाद भी कम से कम सात दिन होम क्वारंटाइन में रहकर अपने आप को पूर्ण रूप से शंकामुक्त करेंगे। केंद्र प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में अपने पंचायत के लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करने वाला यह पहला पंचायत होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवंती कुमारी,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर प्रशंसा की है।

फल व मछली बिक्रेताओं को दिया मास्क व साबुन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार