महेशखूंट में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से सास और बहू की मौत

महेशखूंट (खगड़िया)। महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 15, कन्हैया टोला में गुरुवार की शाम खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट करने से झुलसने से दो महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना बाद से महेशखूंट में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी अनुसार महेशखूंट पंचायत के वार्ड नंबर-15, कन्हैया टोला निवासी पप्पू सिंह की पत्नी पूजा सिंह घर पर खाना बना रही थी।इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट करने से पूजा सिंह के शरीर में आग लग गई। उन्हें बचाने दौड़े पप्पू सिंह की मां देवता देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि पप्पू सिंह, अमन कुमार समेत अन्य दो भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी पूजा सिंह और देवता देवी को इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया। बेगूसराय जाने के क्रम में दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बालू माफिया ने मजदूर को गोली मार किया घायल यह भी पढ़ें
महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल खगड़िया में कराया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान ने कहा कि खाना बनाने के क्रम में रसोई घर के अंदर विस्फोट हुआ।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार