गरीबों की थाली केंद्र में सरकार पहुंचा रही व्यंजन : मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज : देश के गरीब व असहाय परिवार के लोगों की थाली अब खाली नहीं है। गरीबों की थाली में केंद्र सरकार का व्यंजन अब पहुंच रहा है। केंद्र सरकार किसान, युवा व बुर्जग का पूरा ख्याल रख रही है। उक्त बातें भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सात जून को देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार की जनता को अपना संदेश देंगे। ऐसे में पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह की संदेश को गांव गांव तक लोगों को सुनने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश अब वैसे नेताओं की जरुरत नहीं है। जो गरीबों की थाली से व्यंजन को गायब करते थे। अब देश की गरीब व कमजोर लोगों तक केंद्र सरकार की सभी योजनाएं पहुंच रही है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद जनक राम ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार टू का भी एक साल पूरा होने वाला है। एक साल पूरा होने के बाद गृह मंत्री देश के साथ साथ बिहार की जनता से संवाद करेंगे। इसके साथ ही बिहार की जनता को गृह मंत्री अमित शाह अपना संदेश भी पहुंचाने का कार्य करेंगे। विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय ने कहा कि आज भारत का को सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ अमित शाह का भी काफी योगदान है। केंद्र सरकार के द्वारा लगातार देश हित में कई बड़े फैसले अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद लिया गया। ऐसे में सभी लोग सात जून को अमित शाह के संदेश को सुनने के लिए उत्सुक है। लोग जानना चाहते है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह देश के साथ साथ बिहार के लिए क्या विशेष संदेश देंगे। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, चंद्रमोहन पाण्डेय, नी देवी, संजीत कुमार राम, राजेश सहनी, दीपक कुमार दीपू मौजूद रहे।

लोगों की भीड़ से बाजार गुलजार, प्रारंभ हुआ जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार