दूसरे प्रदेश से लौटे सात और प्रवासी मिले पॉजिटिव, एक्टिव केस 52

गोपालगंज : अनलॉक एक में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले के चार प्रखंड में कुल सात प्रवासी संक्रमित मिले। तीन दिन पूर्व इलका सैंपल क्वारंटाइन सेंटर से प्राप्त करने के बाद जांच के लिए पटना भेजा गया था। संक्रमित मिले सभी सात लोग गुजरात, महाराष्ट्र व दिल्ली से वापस लौटे थे। जिले में पहुंचने के बाद उन्हें प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इनमें से 74 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि 52 अब भी संक्रमित हैं। संक्रमित मिले सभी लोगों को गुरुवार की शाम जिला स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

लोगों की भीड़ से बाजार गुलजार, प्रारंभ हुआ जाम यह भी पढ़ें
दो जून से पूरा जिला अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर अब दूसरे प्रांत से लौटने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। इस बीच दो जून तक जिले में लौटे प्रवासियों को अब भी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। प्रखंड क्वारंटाइन में रखे गए प्रवासियों में कोरोना का लक्षण उभरकर सामने आने के बाद उनका सैंपल जांच कराया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि एक को एक साथ जिले के 95 लोगों का सैंपल प्राप्त कर जांच के लिए पटना भेजा गया था। इनमें से 88 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। जबकि सात लोग पॉजिटिव मिले। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम गुरुवार को संबंधित क्वारंटाइन सेंटर पहुंची तथा संक्रमित मिले सभी सात प्रवासियों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। संक्रमित मिले सभी लोग गुजरात, महाराष्ट्र व दिल्ली में रहकर काम करते थे। पॉजिटिव मिले लोगों में गोपालगंज प्रखंड के कुल तीन लोग शामिल हैं। जिनकी उम्र क्रमश: 40, 30 व 37 वर्ष है। इसी प्रकार बैकुंठपुर प्रखंड में संक्रमित मिले दो लोगों की उम्र क्रमश: 60 व 32 वर्ष है। जबकि कटेया प्रखंड के एक व्यक्ति की उम्र 42 वर्ष तथा बरौली के एक प्रवासी की उम्र 37 वर्ष है।
इनसेट
अब भी 312 लोगों के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार
गोपालगंज : जिले से भेजे गए 312 लोगों का सैंपल रिपोर्ट अबतक प्राप्त नहीं हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इनकी सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिले में संक्रमित लोगों की संख्या में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। बहरहाल प्रशासन सैंपल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने का इंतजार कर रहा है। ज्ञातव्य है कि अब जिले में प्रत्येक दिन अब अधिक से अधिक लोगों का सैंपल प्राप्त कर उनकी जांच किए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार