कोरोना के मुद्दे पर सरकार की नीति सफल : विवेक

राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि कोरोना के मामले में केंद्र सरकार की नीति सफल रही है। लॉकडाउन एक बेहतर कदम साबित हुआ। 130 करोड़ की आबादी में महज साढ़े पांच हजार मौतें हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के जनमानस में कोरोना को लेकर जागृति आई है। मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना आदि के बारे में लोगों को जानकारी है। लॉकडाउन के बगैर इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। वे शुक्रवार को परिसदन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संकट को अवसर के रूप में लेकर देश आगे बढ़ रहा है। एक नई उछाल के लिए भारत को तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कौशल के आधार पर बिहार में उद्योग को आमंत्रण दिया जाएगा। भारत की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। आत्मनिर्भर भारत के रूप में चीन को सबक सिखाया जाएगा। मौके पर वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, रामानुज, अनिल मेहता, नवीन केसरी, नंदकिशोर चौरसिया आदि उपस्थित थे।
जेई से बचाव को निकाला गया जागरूकता रथ यह भी पढ़ें
वर्चुअल रैली को बनाएं सफल
संसू, हिसुआ : राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने हिसुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने 7 जून को गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली की जानकारी देते हुए सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा, जदयू एवं लोजपा एक साथ मिलकर लड़ेगी। मौके आइटी सेल के अविनाश कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, राकेश सिंह, मनीष कुमार, पवन भान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार