विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

गोपालगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को न्यायालय परिसर में पौधरोपण का अभियान चलाया गया। सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के बीच न्यायिक पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया तथा पौधों का संरक्षण करने का आह्वान आम लोगों से किया।

शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर प्राधिकार के सचिव अंबिका प्रसाद चौधरी के अलावा सबजज प्रथम सुकुन कुमार मांझी ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर बरसात के बावजूद कई न्यायिक पदाधिकारियों ने न्यायालय तथा आसपास के इलाकों में पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि पौधरोपण से हमारा परिवेश स्वच्छ बनता है। जिससे देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को न सिर्फ खुद पौधा लगाना चहिए, बल्कि दूसरे लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधरोपण अभियान में सबजज सप्तम अमित कुमार शर्मा के अलावा नवीन कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, रामाकांत राम के अलावा कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया।
मौसम का बदला मिजाज, बारिश से किसानों को राहत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार