शहर के सभी वार्ड व मोहल्लों में किया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव

गोपालगंज : जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख नगर परिषद ने फिर से शहर के सभी वार्ड व मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव करने की पहल किया है। इस पहल के तहत शुक्रवार को शहर के वार्ड संख्या 18 में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही शहर के अंबेडकर चौक सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी नगर परिषद के कर्मियों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

जिले में कारोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद नगर परिषद ने शुरुआती चरण में शहर के सभी वार्ड व मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया था। इसी बीच पिछले दो सप्ताह के अंदर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अचानक काफी बढ़ गई। शहर से सटे सदर प्रखंड के गांवों तथा शहर के एक वार्ड में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसे देखते हुए नगर नगर परिषद ने एक बार फिर पूरे शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव करने की पहल किया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शहर से सटे गांवों के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अब शहर के बाजार भी खुल गए हैं। जिसे देखते हुए पूरे शहर में फिर से सैनिटाइजन का छिड़काव करने का काम शुरू किया गया है। शुक्रवार के शहर के वार्ड 18 के साथ ही अंबेडकर चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सैनटाइजर का छिड़काव किया गया।
मौसम का बदला मिजाज, बारिश से किसानों को राहत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार