दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

गोह थाना के झरहा रामपुर गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता को मार देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अर्जुन यादव ने अपनी पत्नी शोभा कुमारी को दहेज के लिए बीते दो जून जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है।

गोह थाना में मृतका के भाई अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी के चैनपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार ने शुक्रवार को दहेज के मामले को लेकर बहन की हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका कांड संख्या 67/2020 दर्ज किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में ब्रजेश के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पति अर्जुन यादव, ससुर रामप्रवेश यादव, रूबी कुमारी सहित छह लोग नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इधर गांव में चर्चा है कि भूमि विवाद को लेकर गली में झगड़ा हो रहा था और मृतका अपने छत पर खड़ी होकर देख रही थी। जिसके कारण गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। जिसे इलाज के लिए स्वजनों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र गोह लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कह मृत घोषित कर दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार