केन्द्रीय गृहमंत्री की वर्चुअल रैली आज, भाजपा ने की तैयारी

हाजीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार की शाम होने वाली वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा की टीम ने पूरी तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जिले के आठों विधानसभा में यह संबोधन बड़े पैमाने पर सुने जाने की तैयारी की गयी है।

यह कार्यक्रम जिले के सभी 327 शक्ति केंद्रों पर वहां के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं आइटी सेल संयोजक के नेतृत्व में मोबाइल और स्मार्ट टीवी के माध्यम से सुना जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष खुद पनापुर लंगा स्थित भुइयां स्थान और हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह
सोनपुर में बालू कारोबारियों ने पुलिस पर किया पथराव, कोई चोटिल नहीं यह भी पढ़ें
हाजीपुर हथसारगंज स्कूल में, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी जी पातेपुर स्थित गाड़ा शक्ति केंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथलेश तिवारी कोआरी चौक, भाजपा आइटी सेल संयोजक शुभम राज लालगंज विधानसभा स्थित करताहां बुजुर्ग शक्ति केंद्र पर यह कार्यक्रम सुनेंगे। यह कार्यक्रम हर शक्ति केंद्र पर सप्तऋषि, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, बूथ के प्रभारी के साथ सुना जाएगा। हाजीपुर विधानसभा में नाका नंबर 3 सामुदायिक भवन, कोआरी चौक, बागमाली, बागमूसा, इस्माइलपुर पंचायत, गांधी आश्रम, महादेव मठ अररा पश्चिमी में मुख्य रूप से आयोजित किया किया जाएगा
पातेपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बिहार में रविवार को प्रस्तावित वर्चुअल रैली की सफलता को लेकर पातेपुर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के चारों मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल, हिमांशु शेखर भास्कर, लखेन्द्र पासवान की मौजूदगी में हुई बैठक में खासतौर पर बूथ स्तर से लेकर सप्तऋषि तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली का लिक पहुंचाने पर वृहत रूप से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नें सभी मंडल अध्यक्ष, सेंटर संयोजक, सह संयोजक को विशेष रूप से इसकी जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि फिलहाल कोरोना संकट खत्म होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हर गांव, टोले में बचाव हेतु जागृत करना विशेष रूप से जिम्मेवारी है। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता हिमांशु शेखर भास्कर ने उपस्थित क्षेत्रीय नेताओं को कहा कि हर बूथ पर केंद्रीय गृह मंत्री का जनसंवाद सुना जा सके इस दिशा में हर किसी को मुस्तैदी का परिचय देना होगा। मंडल अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता उमेश कुमार विभु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी अजब लाल साह, मुखिया अरुण कुमार साह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, दिनेश साह, गोपाल साह, नीरज सिंह, हरवंश सिंह, अभय कुमार गोलू, दिनेश राम, जितेश कुमार, मुखिया विनोद साह, असगर अली, मो. फूलो, मो फय्याज, उत्तम कुमार, पुरुषोत्तम यादव, अमोद रंजन, कुणाल सिंह, ज्योति वर्मा, बलिराम, ललन सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार