फिरंगीबीघा में जमीन विवाद में रोड़ेबाजी, कई जख्मी

शेखपुरा। थाना के हथियावां ओपी अंतर्गत फिरंगीबीघा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हुए हैं। इस विवाद में गोलीबारी की भी बात सामने आई है। मगर पुलिस ने इसका खंडन किया है।

घटना के बाद शेखपुरा थाना तथा हथियावां ओपी की पुलिस फिरंगीबीघा पहुंच गई है। शेखपुरा के एसएचओ अखिलेश कुमार ने बताया गोलीबारी की बात किसी पक्ष ने नहीं कही है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत भी नहीं की है। बताया कि गांव में एक जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से विवाद है। इसमें एक तरफ से मनु यादव तथा सुदेश यादव एवं दूसरी तरफ से सुरेंद्र यादव तथा बाल्मीकि यादव के बीच विवाद है। इसी विवाद में शनिवार को पहले महिलाओं के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई। इसी में दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई। इसमें दोनों तरफ के लोग जख्मी हुए हैं।
पर्यावरण को बचाना हमसभी का कर्तव्य है: जिला जज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार