प्रवासियों के खाते में दस हजार रुपया भेजे सरकार : कांग्रेस

संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे के आवास पर की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के अलावा प्रो. सूर्यनारायण मेहता, मोती राम, मु. खलील, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सावित्री देवी, बैद्यनाथ यादव, सुरेश्वर यादव, चुन्नू झा, राजीव सिंह, मु. तजमुल हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

बैठक में बोलते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर रोजी-रोटी के लिए बाहर रहने वाले मजदूरों के सामने संकट पैदा हो गया है। लाखों लोग जो बाहर आकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे घर को लौट गए और बहुत सारे लोग लौट भी रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रवासी लोगों के जीवन-बसर के लिए राज्य सरकार से कई उम्मीदें रख रही है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रवासियों को सही तरीके से मदद करने में नाकाम है। घर लौटने वाले मजदूरों को कोई सहायता नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रवासी लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रवासियों की मदद के लिए आगे बढ़कर काम करने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बाहर से आए लोगों को दस हजार नगद सहायता देने, मनरेगा में सौ दिन के बदले दो दिन का काम देने, लॉकडाउन के दौरान बाहर से घर आने के क्रम में मौत के शिकार हुए प्रवासियों का सूची कांग्रेस के जिला कार्यालय को देने सहित अन्य मांग की गई। बैठक के अंत में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन द्वारा जैसे ही घर लौटते समय दुर्घटना के शिकार हुए या फिर मौत के शिकार हुए प्रवासी लोगों की सूची कांग्रेस कार्यालय को मिलेगी। तब कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों के मदद के लिए एक रणनीति तैयार करेगी। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
प्रति वर्ष जलजमाव से जूझना बनी है नीयति यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार