पहले गांव बदर किया अब श्राद्ध कर्म करने से रोक रहे बदमाश

बिहारशरीफ: थरथरी के अतवलचक निवासी विदेश्वर यादव की मौत मामले में हत्यारोपी बने मेथु यादव, उसके पुत्र अशोक प्रसाद समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एक तरफ हाथ-पांव मार रही है। दूसरी ओर इन आरोपियों एवं इनके गुट में शामिल बदमाशों ने विदेश्वर प्रसाद का श्राद्ध कर्म गांव में नहीं करने देने का ऐलान कर रखा है। मृतक विदेश्वर के स्वजनों को डराने के लिए गांव में कैलू उर्फ शशि ने लगातार दो दिन शुक्रवार व शनिवार की रात हवाई फायरिग की थी। इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

याद दिला दें कि छेड़खानी मामले को लेकर 10 सितम्बर 2018 को मेथु यादव के पुत्र फेकन की हत्या के बाद इस केस में नामजद विदेश्वर प्रसाद यादव व उसके पुत्रों को सपरिवार गांव छोड़ना पड़ा था। विदेश्वर प्रसाद सोहसराय में बेटी व पत्नी के साथ रह रहे थे। कभी-कभार गांव आते भी थे, तो विवाद हो जाता था। धांति देवी ने अपने ससुर विदेश्वर प्रसाद की हत्या किए जाने का आरोप मेथु, इसके पुत्र अशोक एवं अन्य छह बदमाशों पर लगा मामला दर्ज करा दिया है। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद फिर से गहरा गया है।
एनएच का नंबर घटा, सड़क के गड्ढे बढ़े यह भी पढ़ें
..............
एक ही मामले में दो दिनों के भीतर तीन केस दर्ज
.........
विदेश्वर का अंतिम संस्कार कर अतवलचक आते ही हत्यारोपियों एवं इसके गुट के लोगों ने फिर फायरिग शुरू कर दी। यह ऐलान कर दिया कि न तो गांव में श्राद्ध कर्म करने देंगे औऱ न ही यहां बसने देंगे। गोलीबारी कर दहशत फैलाने एवं धमकाने के मामले में शुक्रवार को मृतक विदेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र राजीव प्रसाद ने मेथु व इसके पुत्र अशोक समेत छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीन दिनों में एक ही घटना से जुड़े तीन कांड थरथरी थाना में अंकित हो चुका है। पहला, धांति देवी ने अपने ससुर विदेश्वर प्रसाद की हत्या का आरोप मेथु यादव एवं इसके पुत्र के गुट के 6 सदस्यों पर लगाया। दूसरा,मृतक विन्देश्वर के पुत्र राजीव ने भी श्राद्ध कर्म रोकने के लिए गोलीबारी करने का आरोप इन्हीं लोगों पर लगाया। तीसरा केस थाना पुलिस ने किया, जिसमें फायरिग के दौरान कैलू यादव पकड़ा गया। यह मामला भी परोक्ष तौर पर इसी केस से जुड़ा है। गांव में अभी भी तनाव बना है। थाना पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
..............
गोलीबारी कर पुलिस को ललकारने वाला बदमाश गिरफ्तार
............
थरथरी (नालंदा) : गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाला बदमाश थरथरी के अतवलचक निवासी कैलू उर्फ शशि यादव को थाना पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अतवलचक में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बदमाश के पास से कारतूस के दो खोखे बरामद किए गए हैं। थानाअध्यक्ष ने बताया कि फायरिग कर रहे कैलू ने पुलिस को देख घर की छत पर से ललकारा। तब पुलिस टीम ने बदमाश के घर को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
बता दें, इसी चार जून को अतवलचक निवासी विदेश्वर यादव की हत्या के बाद कैलू यादव गांव में रोज फायरिग करता था। बताया गया कि वह इस कांड में नामजद मेथु यादव का पक्ष लेकर गोलीबारी करता था।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार