उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है अमित शाह का संबोधन : अश्विनी चौबे

बक्सर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनना हमेशा उत्साह, प्रेरणा एवं आत्मविश्वास का संचार करने वाला होता है। वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होंने कोरोना के इस संकट काल में कार्यकर्ताओं द्वारा जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने के लिए मनोबल बढ़ाया। ये बातें केन्द्रीय परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में जनता के कल्याण के लिए मजबूती के साथ खड़ी है। इस दौर में कई कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई। कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की शक्ति संगठन है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि
भाजपा की वर्चुअल रैली के खिलाफ माले ने मनाया धिक्कार दिवस यह भी पढ़ें
जब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई चल रही है तब तक सेवा ही हमारा संगठन है। इस मंत्र के साथ हम सभी को हर जरूरतमंद की सेवा करना है। उन्हें जागरूक करने के दायित्व का भी निर्वहन करते रहना है। राजद के थाली पीटो अभियान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार की जो स्थिति थी, उसके बारे में पूरी दुनिया जानती है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार