दवा व्यवसायी ने अपने ही घर में फांसी लगा की आत्महत्या

सिरदला बाजार में विकास मेडिकल के संचालक महेंद्र साव ने रविवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शव घर के एक कमरे में लोहे के हूक से लटका मिला। गले में गमछा का फंदा लगा था। 50 वर्षीय महेंद्र साव की पत्नी व पुत्री दोनों जमशेदपुर में लॉकडाउन के पूर्व ही गए थे। स्वयं भी चार दिन पूर्व सिरदला लौटे थे। पड़ोसियों के द्वारा घटना की सूचना के बाद लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या किया जाना बताया जा रहा है। बताते चलें कि महेंद्र साव को एक मात्र पुत्री है, जिसकी शादी जमशेदपुर में हुई है। बेटी की शादी के बाद से पति-पत्नी ही सिर्फ घर में रहते थे। कुछ दिन के लिए पति पत्नी दोनों पुत्री से मुलाकात के लिए जमशेदपुर गए थे। जहां लॉकडाउन में फंस गए थे।
नगर बाजार में निर्धारित समय के बाद भी खुल रहीं दुकानें यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार