जनसंवाद रैली में भाजपाइयों ने गृहमंत्री का सुना संवाद

औरंगाबाद। बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों की चर्चा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए कहा कि भारत का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला पावन धरा बिहार है। विदेशियों के आक्रमण, देश के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण एवं श्रीकृष्ण बाबू के योगदान को याद किया। उनकी बातों को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर ग्रामीणों ने सुनी। रैली के बाद ग्रामीण आपस में चर्चा करते हुए बोल रहे थे कि अब बिहार में लालटेन युग की जगह एलईडी, लूट एंड ऑर्डर युग की जगह लॉ एंड ऑर्डर आ गया है। बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहायता दे रही है। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ खड़ी है। जनसंवाद कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, दशरथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह, नगर महामंत्री रामानुज पाण्डेय, उपाध्यक्ष संजय राय, अमरेंद्र पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, प्रमोद रंजन, विनय सिंह, पंकज कुमार दुबे, मनोज सिंह, शंभू मिश्रा आदि मौजूद थे।

स्कूल के निदेशक ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार