आत्मनिर्भर बनें और देश को भी आत्मनिर्भर बनाने का लें संकल्प

अरवल। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वर्चुअल रैली को लेकर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली के माध्यम से शाह का भाषण सुनने का इंतजार न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि आम जन भी कर रहे थे। पार्टी द्वारा शक्ति केंद्रों के साथ ही बूथों पर इसका आयोजन किया गया था। सदर प्रखंड के खभैनी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 102 पर बड़ा आयोजन किया गया था। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय पासवान तथा वरिष्ठ नेता पीयूष कुमार की मौजूदगी में उपस्थित लोग बड़े ही उत्साह के साथ शाह का भाषण सुनने आए थे। सभी लोगों को चार बजने का इंतजार हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दूसरे चरण के प्रथम वर्ष पूरा होने पर बूथ स्तर से लेकर सभी कार्यकर्ता, श्रमिक, व्यवसायी, किसान, युवा आदि लोग मौजूद थे।जैसे ही शाह का भाषण शुरू हुआ लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। शाह ने अपने भाषण में सभी लोगों को आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी में मोदी सरकार द्वारा जनहित में जो कार्य किए गए हैं उसके बारे में जनता को बताएं। शाह ने कहा कि देश के 74 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन भेजवाना और आठ करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए गए अन्य कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में कूदने का संकल्प दिलाया। मौके पर अखिलेश कुमार, गुरुज्ञानी, नवल शर्मा, मंटू कुमार, नीतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि लोग भी मौजूद थे। इधर कलेर प्रखंड के बेलसार में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था। इसमें मनीष ब्रह्मर्षि, संतोष कुमार, श्रीकांत शर्मा आदि लोग मौजूद थे। करपी प्रखंड के सरवाली गांव में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी द्वारा इसका आयोजन किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल भी हुए थे।

थाली बजा राजद समर्थकों ने किया शाह के वर्चुअल रैली का विरोध यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार