शराब पीने के आरोप में चौकीदार गिरफ्तार

औरंगाबाद। मदनपुर थाने में कार्यरत चौकीदार कमलेश पासवान को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। वह थाना के मनिका गांव के रहने वाला है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चौकीदार शराब पीकर मनिका गांव में ही हंगामा कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बारूण : स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात में अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब को जब्त किया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि बारूण थाना के हंडल पिपरा गांव से सूर्यप्रकाश राम एवं झारखंड हजारीबाग गोगिया गांव के राहुल उर्फ बाटला को भी हंडल पिपरा से गिरफ्तार किया गया। दोनों बोलेरो से शराब लेकर जा रहे थे। रात का फायदा उठाकर सत्यप्रकाश राम भाग गया। बताया कि अवर निरीक्षक अरविद कुमार सिंह एवं इनके साथ पुलिस ने कार्रवाई की। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बोलेरो सत्यप्रकाश का ही है।
पर्यावरण को शुद्ध करने के प्रति सजग है सुही गांव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार