सिविल सर्जन के ड्राईवर सहित 5 नये कोरोना पॉ•िाटिव

जासं, शेखपुरा : सिविल सर्जन के ड्राईवर सहित जिला में कोरोना के 5 नये पॉ•िाटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिला में संक्रमित लोगों की संख्या 114 हो गई है। हालांकि इसमें एक्टिव मामले 81 हैं। सिविल सर्जन के ड्राईवर के पॉ•िाटिव मिलने के बाद जिला के समूचे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

पांच नये पॉ•िाटिव में एक क्वारंटाइन और चार लोग अपने घरों में परिवार के साथ रह रहे थे। इसमें से सिविल सर्जन के ड्राईवर को छोड़कर बाकी के चार लोग प्रवासी हैं तथा सभी अपने घरों में रह रहे थे। सिविल सर्जन के ड्राईवर के बारे में बताया गाय उसका बेटा बाहर से आकर घर में रह रहा था। उसी से ड्राईवर में संक्रमण फैला। अब ड्राईवर के समूचे परिवार के साथ सिविल सर्जन तथा आफिस के दूसरे कर्मियों की भी जांच की जा रही है।
जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राजद ने थाली बजाई यह भी पढ़ें
ड्राईवर के अलावे सदर प्रखंड के हथियावां के दो, कैथवां के एक तथा शहरी क्षेत्र के बंगालीपर का एक व्यक्ति है। बताया गया हथियावां तथा बंगालीपर का व्यक्ति बाहर से आकर अपने घर में रह रहा था। मास्क बांटने में कंजूसी दिखा रहे मुखिया जी
जासं, शेखपुरा: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों के मुखियों को मास्क तथा साबुन बांटने को कहा है। इस वास्ते सरकार ने मुखियों के लिए फंड की व्यवस्था भी कर दिया है। मगर मुखिया जी इस नेक काम में कंजूसी दिखा रहे हैं।
इस बाबत जीविका की डीपीएम अनीशा गांगुली ने बताया कि जीविका से मास्क खरीदने का निर्देष है। जिला के 54 ग्राम पंचायतों में से 50 से मास्क का आर्डर आध अधूरा दिया है। चार पंचायतों ने अभी तक आर्डर नहीं दिया है। मगर 50 पंचायतों से पांच लाख मास्क की जगह मात्र एक लाख 58 हजार 973 मास्क का आर्डर मिला है। शुक्रवार तक जीविका ने 58 हजार मास्क तैयार करके विभिन्न पंचायतों को उपलब्ध करा दिया है। सरकार ने हर परिवार के लिए चार मास्क का 80 रुपया तथा एक साबुन का 20 रुपया खर्चा निर्धारित किया हुआ है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार