जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव से हसनपुर जाने वाली मुख्य पथ पर बलरा गांव में जल जमाव की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं को तत्काल समाधान नहीं हुआ तो वे प्रखंड कार्यालय का घेराव करने को विवश होंगे।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों को बाहर निकलने के लिए बनाई गई सड़क पर लंबे समय से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कई बार बीडीओ व सीओ के अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी मांग पत्र दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में पूरे गांव के लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन करने वाले लोगों में रामविनय प्रसाद, विनय प्रसाद, गुड्डू कुमार, अनिल कुमार, अमरेंद्र प्रसाद आदि ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी शिकायत पर कभी ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण उनकी समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन कर प्रखंड कार्यालय घेरने के लिए बाध्य होंगे। रविवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को गणमान्य लोगों ने समझाकर शांत कराया।
वर्चुअल रैली के खिलाफ वाम दलों ने मनाया विश्वासघात दिवस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार