एयर फोर्स कर्मी का शव गांव पहुंचते माहौल हुआ गमगीन

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के दधपी पंचायत के कोसडीहरा गांव के 32 वर्षीय रविरंजन सिंह का शव सोमवार को जैसे ही घर पहुंचा। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। दरवाजे पर ग्रामीणों व संगे संबंधियों की आने का तांता लग गया। बताया जाता है कि रविरंजन सिंह जालंधर (पंजाब) के आदमपुर में एयर फोर्स में इलेक्ट्रिकल मैकेनिक के पद पर कार्यरत थे। बीते शनिवार की शाम डयूटी के लिए जा रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन साथ रही पत्नी ज्योति देवी स्तब्ध रह गई। विभागीय कार्रवाई पूरा करने के बाद उनका शव सोमवार को गांव आया। माता निर्मला देवी शव को देखते ही दहाड़ मारकर बेहोश हो गई। पिता अर्जुन सिंह, चाचा रामबिलास सिंह, रामकुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में नौकरी लगी थी। इसके बाद पूरे परिवार में खुशी थी। अच्छा से घर परिवार चल रहा था। परंतु न जाने अचानक किसकी नजर लग गई जिससे सारी संजोए सपना क्षणभर में टूटकर बिखर गया। रविरंजन के दो बच्ची हैं। रविरंजन दो भाई एवं एक बहन में सबसे बडे़ थे। अन्हें घर के सभी परिवार का उनपर भरोसा था। इनकी मौत पर मुखिया प्रतिनिधि रामसुंदर यादव उर्फ लंबू यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, प्रो. दिनेश प्रसाद ने शोक जताया है।

उत्तर कोयल नहर संघर्ष समिति नहर में पानी के लिए करेगी आंदोलन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार