भभुआ के प्रथम विधायक की मनी पुण्यतिथि

सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी सह अंतरिम सरकार में मंत्री व तत्कालीन शाहाबाद जिले के भभुआ विधानसभा के प्रथम विधायक पंडित गुप्तेश्वर पांडेय की 33 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रतवार के पंचायत भवन पर मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान स्वतंत्रता आन्दोलन में पंडित गुप्तेश्वर पाण्डेय का योगदान विषय पर आयोजित परिचर्चा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचारों को व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उनके राष्ट्रीय आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका पर संस्मरण सुनाया। कार्यक्रम में उपस्थित भाकपा माले के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आजादी के बाद पंडित गुप्तेश्वर पांडेय शाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के प्रथम चेयरमैन बने थे। उन्होंने जिला मुख्यालय में गुप्तेश्वर पांडेय की प्रतिमा लगाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ राम ने किया। विषय प्रस्तावना सत्यजित पांडेय ने रखा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयदेव पांडेय ने किया। परिचर्चा कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विनोद पांडेय, कुश पांडेय, जोखू राम, शिवशंकर राम, विनय चौबे, राजन पांडेय, सत्याशीश पांडेय, मुख्तार यादव आदि शामिल रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार