कैमूर जिले में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, 104 हुई संख्या

जिले में सोमवार को फिर तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो जिले के चांद प्रखंड के रहने वाले हैं। इस तरह जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 104 हो गई है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने की। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 72 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें तीन लोग पॉजिटिव मिले। शेष 69 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि कैमूर जिले से अब तक कुल 2019 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक 198 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं कुल 104 पॉजिटिव मरीजों में 72 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी 32 लोग आइसोलेशन में है।

भभुआ के प्रथम विधायक की मनी पुण्यतिथि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार