नगर विकास संघर्ष मोर्चा का गठन

मुंगेर । मुंगेर नगर निगम के 15 वार्ड पार्षदों ने नगर विकास संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार सिंह के माधोपुर स्थित आवास पर रविवार की देर शाम हुई बैठक में मोर्चा का गठन किया गया है।

इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रकाश सिंह ने कहा कि इन दिनों शहर के विभिन्न मुहल्ला जनसमस्याओं से ग्रसित हैं। इसे देखते हुए मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी बैनर के तले अब वार्ड पार्षद समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार