आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला सहित 13 लोग घायल

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में आपस विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर सात महिला सहित 13 लोगों को घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के बयान पर 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सफियाबाद गांव निवास महेश सिंह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर नीतू देवी, सुगंधी देवी, महेश सिंह, विजेंद्र सिंह, संजय सिंह, चंपा देवी, देवनाथ साह, लक्ष्मीना देवी, प्रियंका देवी, सुखल देवी, धीरज कुमार साह, देवधारी साह तथा राजनाथ साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के बयान पर 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक पक्ष के संजय सिंह ने 19 लोगों के खिलाफ चाकू व लाठी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की चंपा देवी ने छह लोगों पर मारपीट करने व इंदिरा आवास योजना की राशि पेटी तोड़कर गायब कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भोरे में एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार